प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण के लिए नीदरलैंड्स पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य यूरोपीय देशों के साथ भारत के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है।

एम्स्टर्डम हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन ने किया। श्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात से नीदरलैंड्स पहुंचे, जहां उन्होंने अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ वार्ता की।

हेग में प्रधानमंत्री का भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। डच सैनिकों ने भी उनका औपचारिक रूप से अभिनंदन किया।

नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी कल दौरे के तीसरे चरण के लिए स्वीडन के गोथेनबर्ग जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी स्‍वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।