सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे ग्रामीण के घर, गृह प्रवेश में शामिल होकर जीता दिल
सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे ग्रामीण के घर, गृह प्रवेश में शामिल होकर जीता दिल
कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में आज एक बेहद भावुक और आत्मीय दृश्य देखने को मिला, जब विष्णुदेव साय ने एक सामान्य ग्रामीण के सादे निमंत्रण को स्वीकार कर उसे खास बना दिया।
ग्राम लोखान निवासी मोहन मरावी के नए पक्के घर का गृह प्रवेश कार्यक्रम था। जैसे ही उन्हें मुख्यमंत्री के गांव में होने की जानकारी मिली, उन्होंने सीधे जाकर उन्हें अपने घर आने का निमंत्रण दिया। यह एक आम ग्रामीण की सच्ची भावना थी, जिसे मुख्यमंत्री ने सहजता से स्वीकार किया और उनके घर पहुंचकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
मोहन मरावी ने बताया कि उनका घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली राशि और अपनी मेहनत से तैयार हुआ है। पहले उनका घर कच्चा था, लेकिन 2024-25 में योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने खुद ईंट बनाकर चार कमरों का मजबूत घर बनाया। यह उनकी मेहनत, संकल्प और आत्मनिर्भरता का उदाहरण है।