छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी नियुक्ति : विधायक संगीता सिन्हा बनाई गई महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी नियुक्ति : विधायक संगीता सिन्हा बनाई गई महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के लिए सोवार को एक बड़ी खुशखबरी आई है। आलाकमान ने संजारी बालोद से पार्टी की विधायक संगीता सिन्हा को प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से जारी लेटर के मुताबिक, उन्हें ततकाल प्रभाव से कार्यकारी अध्यक्ष पर नियुक्त किया गया है।
दूसरी बार बनी हैं विधायक
उल्लेखनीय है कि, संगीता सिन्हा का जन्म: 6 फरवरी 1975 को छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुई। वे संजारी बालोद विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से जीत दर्ज की। वह किसानों के मुद्दों, स्वास्थ्य सेवाओं और कानून-व्यवस्था जैसे स्थानीय विषयों पर मुखर रहती हैं और हाल ही में उन्होंने धान खरीदी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है।